आईपीएल का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाना है। रविवार को शाम से ही बारिश होने के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस का खिताबी मुकाबला नहीं खेला जा सका था। अब रिजर्व डे यानी सोमवार को फाइनल खेला जाना है और मुकाबले के लिए फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उमड़ने लगे हैं।
अहमदाबाद में आज सुबह अच्छी धूप थी। दोपहर में बारिश की आशंका जताई गई थी लेकिन आसमान साफ़ रहने से फेंस का उत्साह चरम पर है। टॉस के समय बारिश की आशंका के बाद भी ज्यादा खलल नहीं पड़ने की उम्मीद है। ऐसे में मुकाबला पूरा देखने को मिल सकता है।
अगर आज भी बारिश की वजह से कल जैसे मुकाबला नहीं हो पाया तो चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी का सपना टूट जाएगा। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता की ट्रॉफी मिलेगी। 20 पॉइंट के साथ गुजरात टाइटंस पहले नंबर पर थी।