वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मैच में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इतिहास रच दिया। बांग्लादेश के खिलाफ पहला विकेट लेते ही उन्होंने  ODI में एक तेज गेंदबाज द्वारा सबसे तेज 100 विकेट पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शाहीन ने पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर यह कीर्तिमान अपने नाम किया। शाहीन ने 51 मुकाबलों में यह बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ODI में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शाहीन तीसरे नंबर पर हैं।

सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शाहीन से ऊपर नेपाल ने संदीप लामिछाने हैं। उन्होंने 42 मैचों में यह कारनामा किया था। वहीं  अफगानिस्तान के राशिद खान 44 मैचों में 100 विकेट पूरे करके दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि ये दोनों ही स्पिन गेंदबाज़ हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 52 मैच में 100 विकेट लेकर चौथे नंबर पर हैं।