वनडे विश्व कप 2023 का 39वां मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में (इब्राहिम जादरान वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने) अफगानी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक जड़ा है. इसके साथ ही इब्राहिम जादरान ने इतिहास रच दिया है. वह अफगानिस्तान के लिए वनडे विश्व कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की. जादरान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 131 गेंदों में 7 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया. वह एक कैलेंडर वर्ष में अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में 50 से अधिक रन बनाने के मामले में रहमत शाह की भी बराबरी कर ली है.

जादरान ने 600 से ज्यादा रन बनाए

इब्राहिम जादरान से पहले दो बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के लिए एक साल में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. रहमत शाह ने ऐसा तीन बार किया है. रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने भी साल 2023 में ही 600 से ज्यादा रन बनाए हैं. वनडे क्रिकेट में इब्राहिम जादरान का यह 5वां शतक है.