भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और अपने समय पर पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर रहे शाहिद अफरीदी के रिश्ते एक दूसरे के साथ कुछ खास नहीं रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच भारत-पाकिस्तान के मुकाबलों के दौरान जबरदस्त गरमा-गरमी देखने को मिली।

एक बार तो मामला इतना गरम हो गया था कि गौतम और शाहिद के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी। लेकिन अब रिटायरमेंट के इतने समय बाद एक बार फिर दोनों दिग्गज एक दूसरे के सामने हैं। इस बार मुकाबला भारत-पाक के बीच नहीं बल्कि इंडिया महाराजा और एशिया लांयस के बीच खेला गया । लिजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 का आगाज हो चुका है, जिसमें गंभीर और अफरीदी भी हिस्सा लिया है।

गौतम इंडिया महाराजा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं तो शाहिद अफरीदी एशिया लायंस का । इतना ही नहीं दोनों खिलाड़ी अपनी टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। एलएलसी का आगाज भी 10 मार्च को इंडिया महाराजा और एशिया लायंस के महा मुकाबले से हुआ है, जिसमें गौतम और अफरीदी में फिर मैदानी जंग देखने को मिली।