टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के स्पीड स्टार मोहम्मद सिराज के कहर ने दक्षिण अफ्रीका के टॉस जीतकर पहले बैटिंग करनेके फैसले को गलत साबित कर दिया।

पहली पारी में साउथ अफ्रीका की आधी टीम केवल 34 रन बनाकर ही पवेलियन लौट आई। मोहम्मद सिराज डेविड बेडिंघम, टोनी डी जॉर्जी कप्तान डीन एल्गर, ऐडन मार्करम, काइल वेरिन और मार्को जानसन को पवेलियन भेज दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी।

इधर जसप्रीत बुमराह ने ट्रिस्टन स्टब्स को 9वें ओवर में चलता कर दिया। स्टब्स ने बुमराह की शॉर्ट पिच बॉल को डिफेंड करना चाहा लेकिन शॉर्ट लेग पर कैच हो गए। डेब्यू मैच ने स्टब्स  ने पहली पारी में 3 रन ही बनाये।

इससे पहले साउथ अफ्रीका के रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा इंजरी के कारण दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके। उनकी जगह टीम में ट्रिस्टन स्टब्स मौका मिला। तेज गेंदबाज जेराल्ड कूट्जी भी इंजर्ड हो गए, उनकी जगह लुंगी एनगिडी प्लेइंग-11 में शामिल किए गए। वहीं कीगन पीटरसन की जगह केशव महाराज टीम में आए हैं। टीम इंडिया ने प्लेइंग-11 में मुकेश कुमार को भी शामिल किया।

वहीं टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में रवींद्र जडेजा को वापसी का मौका दिया। जडेजा पहले टेस्ट में इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे। उनकी जगह रविचंद्रन अश्विन को मौका मिला लेकिन वह बैट और बॉल दोनों से प्रभाव नहीं छोड़ सके।