भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हनुमा विहारी मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। 29 साल के विहारी 2023-24 का रणजी ट्रॉफी सीजन नई टीम से खेलेंगे। विहारी अब तक आंध्र प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। आंध्र क्रिकेट बोर्ड से परमिशन मिलते ही विहारी मप्र से जुड़ जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, विहारी के साथ तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया भी मप्र टीम जॉइन करेंगे।
इस वक्त रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर और आवेश खान जैसे स्टार प्लेयर्स हैं। टीम पिछले सीजन रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची और 2021-22 का खिताब भी जीता। हनुमा विहारी इस वक्त दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन के कप्तान हैं। टीम 5 जुलाई से क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से सेमीफाइनल खेलेगी। विहारी अगर मप्र आए तो अनुभव के आधार वह रणजी टीम की कप्तानी भी कर सकते हैं।