पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अनुभवी और तेज तर्रार गेंदबाज हसन अली अक्सर फैंस का मनोरंजन करते हुए नजर आते हैं। वह लाइव मैच में अपनी ऊटपटाँग हरकतों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उन्होंने अब पाकिस्तान सुपर लीग के आठवे सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व करते हुए एक ऐसी अजीबोगरीब हरकत की जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर चारों ओर छाए हुए हैं।

क्वेटा ग्लेडियेटर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच रावलपिंडी में पीएसएल का एक मुकाबला खेला गया, जिसमें हसन ने विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान के कंधो पर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए और धड़ाम से जमीन पर गिर गए । इस्लामाबाद की फील्डिंग के दौरान हसन अली ने टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान के कंधे पर चढ़ने की कोशिश की। लेकिन ज्यादा देर कंधे पर नहीं बैठ पाए।