भारतीय नेत्रहीन कत्रिकेट टीम ने एक और कारनामा कर इतिहास रच दिया है। भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ब्लाइंड 2022 के लिए टी-20 विश्व कप के फाइनल में बांग्लादेश को 120 रनों से हराकर टी20 विश्व कप चैंपियनशिप का ताज पहना। इस शानदार जीत के साथ ही ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने बैंगलोर में इतिहास रच दिया है।

द मेन इन ब्लू ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 277 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं इस स्कोर का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी और निर्धारित 20 ओवरों में केवल 157 रन ही बना सकी। इसी के साथ भारत ने 120 रन से जीत दर्ज की। इसी जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। 2012 और 2017 के बाद 2022 में भारत ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता है।

सुनील रमेश के 63 गेंदों में नाबाद 136 और कप्तान अजय कुमार रेड्डी के 50 गेंदों में नाबाद 100 ने टूर्नामेंट के फाइनल में तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 247 रन जोड़े। भारत के विशाल कुल का पीछा करते हुए, बांग्लादेश केवल 157/3 का का स्कोर ही बना सका और 120 रनों से मैच हार गया। भारत के लिए ललित मीणा और अजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण की मेजबानी भारत ने की थी। इस प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका ने भाग लिया था। द मैन इन ब्लू ने क्रमशः 2012 और 2017 में प्रतियोगिता के पिछले दो संस्करण जीते। फाइनल में बांग्लादेश को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की है।

चैंपियंस पूरे टूर्नामेंट में अच्छी फॉर्म में थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा था। भारत ने बैंगलोर के प्रसिद्ध खेल मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 338 रनों का रिकॉर्ड तोड़ लक्ष्य निर्धारित कर 207 रनों से हरा दिया था।