एशिया कप का आज से आगाज होने जा रहा है। पहले मुकाबले में पकिस्तान का मुकाबला नेपाल से होगा। इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक रिजल्ट या एक चैंपियनशिप मुझे एक व्यक्ति के रूप में बदल सकती है।
रोहित शर्मा ने यह बात वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के सन्दर्भ में कही। उन्होंने कहा कि मैं पिछले 16 सालों में एक व्यक्ति के रूप में नहीं बदला हूं और मुझे नहीं लगता कि उस मोर्चे पर कुछ भी बदलने की जरूरत है।
मेरा और मेरी टीम का ध्यान इस बात पर होगा कि हम अगले दो महीनों में अपने टारगेट को कैसे हासिल कर सकते हैं। मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैं खुद को कैसे टेंशन फ्री रखता हूं। वर्ल्ड कप तक मैं क्रिकेट के अलावा बाहरी दुनिया से जुड़ी चीजों से दूर चाहता हूं । मैं उस फेज और मूड में जाना चाहता हूं जिसमें मैं 2019 वर्ल्ड कप से पहले था।
वनडे वर्ल्ड कप 2019 में रोहित ने 5 शतक लगाए थे और टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर थे। रोहित ने आगे कहा कि, 2019 वाले फेज में आने के लिए अभी मेरे पास समय है। मैं यह याद करने की कोशिश कर रहा हूं कि एक क्रिकेटर और एक व्यक्ति के रूप में 2019 वर्ल्ड कप से पहले मैं क्या सही चीजें कर रहा था।