भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (27 नवंबर) सुबह 7 बजे शुरू होगा। मुकाबले के लिए टीम इंडिया हैमिल्टन पहुँच गई है। हेमिलटन के सेडन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड दमदार है जिसे देखते हुए टीम इंडिया के लिए पलटवार आसान नहीं होगा और अगर कल टीम इंडिया जीत दर्ज़ नहीं कर पाई तो सीरीज़ भी गँवा देगी। 

हेमिलटन के सेडन पार्क में न्यूजीलैंड ने अब तक 32 मैच खेले हैं। इनमें उसे 23 में जीत और 7 में हार मिली है, 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। यानी इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने अपने 70 फीसदी से ज्यादा मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी।  

पिछले कुछ सालों में तो न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड यहां और भी शानदार रहा है। पिछले 69 महीनों से यहां न्यूजीलैंड यहाँ अपराजित है। इस दौरान न्यूजीलैंड ने 7 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। इन सात मैचों में उसने दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और भारत जैसी टीमों को पटखनी दी है। 

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड को आखिरी बार 19 फरवरी 2017 को मिली थी. तब दक्षिण अफ्रीका ने उसे 4 विकेट से शिकस्त दी थी। बारिश से बाधित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 34 ओवर में 207 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद बाकी रहते 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद से न्यूजीलैंड की टीम यहां अपराजेय है।IND vs NZ:  हेमिल्टन में मेजबान दमदार, आसान नहीं पलटवार, क्या पक्की है हार?