बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के दुसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 404 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं कुलदीप यादव ने भी 40 रन की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन और तेजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए।
दूसरे दिन के पहले सत्र में 30 ओवर का खेल हुआ। जिसमे टीम इंडिया ने 1 विकेट गंवाकर 70 रन बनाए थे। पहले सत्र में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर का विकेट खोया। श्रेयस भी शतक पूरा नहीं कर सके और पहले दिन के अपने स्कोर 82 रन में केवल चार राण का ही इजाफा कर सके।
इसके बाद अश्विन ने 58 रनों की अहम पारी खेली। उन्होंने 113 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाए। अश्विन ने कुलदीप यादव के साथ 87 रनों की साझेदारी कर टीम को 400 के स्कोर तक पहुँचाने में अहम् भूमिका निभाई।
कुलदीप ने 114 गेंदों का सामना करते हुए 40 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके भी लगाए। मोहम्मद सिराज 4 रन बनाकर आउट हुए. उमेश यादव 15 रन बनाकर नाबाद रहे।