साल 2024 शुरू हो चुका है और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम का कार्यक्रम भी जारी हो गया है। भारतीय टीम का इस साल बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। खास बात यह है कि इस दौरान टीम इंडिया को पूरे साल में 15 टेस्ट मैच खेलने होंगे। भारतीय टीम को पूरे साल में तीन सीरीज विदेशी सरजमीं पर जबकि चार सीरीज अपने घर में खेलनी हैं। इसमें वर्तमान दक्षिण अफ्रीका दौरा भी है।

आइपीएल से विश्व कप की तैयारी

भारतीय टीम के लिए साल 2024 में सबसे बड़ी चुनौती अमरीका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप को जीतना है। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी आइपीएल के जरिए तैयारी करेंगे, जिसका आयोजन अप्रेल-मई के दौरान होगा। टीम इंडिया करीब 10 साल से कोई आइसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी चुनौती: भारतीय टीम को जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद, साल के अंत में उसे चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। इन दो मजबूत टीमों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे कड़ी परीक्षा होगी।

भारतीय टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम:-

महीना    विपक्षी टीम                     मैच स्थान

जनवरी- दक्षिण अफ्रीका 01 टेस्ट - द. अफ्रीका

जनवरी- अफगानिस्तान 03 टी-20 -  भारत

जनवरी- मार्च इंग्लैंड 5 टेस्ट मैच    -  भारत

जून     - टी-20 विश्व कप तय नहीं   - अमरीका-विंडीज

जुलाई  - श्रीलंका 3 टी-20, 3 वनडे  -  श्रीलंका

अगस्त  - बांग्लादेश 2 टेस्ट, 3 वनडे    -  भारत

अक्टूबर - नवंबर न्यूजीलैंड 3 टेस्ट     -  भारत

दिसंबर  - ऑस्ट्रेलिया 4 टेस्ट              - ऑस्ट्रेलिया