भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज गयाना के प्रॉविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में मेजबान वेस्टइंडीज 2-0 से आगे है। वेस्टइंडीज के पास 7 साल बाद यानी 2016 के बाद से किसी भी फॉर्मेट में भारत के खिलाफ 2 या अधिक मैच की पहली सीरीज जीतने का मौका है। वेस्टइंडीज के पास 2017 के बाद पहली बार लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने का भी अवसर है। अगर वह सीरीज जीतने में सफल रही तो यह उसके लिए बड़ा आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा, क्योंकि 1 साल से भी कम समय में अगला टी-20 विश्व कप होना है,और वेस्टइंडीज को ही सह- मेजबानी करनी है। 

ऐसे में यदि टीम इंडिया को यह सीरीज जीतनी है तो उसे हर हाल में अब होने वाले सभी मुकाबले जीतने होंगे। गयाना की पिच दूसरे मैच के दौरान यह धीमी थी। तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में भी इसके ऐसे ही बने रहने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद है कि स्पिन और धीमी गेंदें फिर बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब साबित होगी।

फार्म में पूरन, 3 पारियों में जड़ी 3 फिफ्टी

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे निकोलस पूरन प्रोविडेंस स्टेडियम में अपनी पिछली 3 टी 20 पारियों में अर्धशतक बनाए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग - 11

भारतः गिल, किशन (विकेटकीपर), सैमसन / यशस्वी, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, पांड्या (कप्तान), अक्षर, कुलदीप, चहल, अर्शदीप, मुकेश ।

वेस्टइंडीज: किंग, मेयर्स, चार्ल्स, पूरन (विकेटकीपर), हेटमायर, पॉवेल (कप्तान), होल्डर, शेफर्ड, होसेन, जोसेफ, मैकॉय ।