भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन  भारत की टीम पहली पारी में 314 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर 87 की लीड हासिल की है। ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक 93 रन बनाये और शतक से महज सात रन पहले मेंहदी हसन की गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे।

दूसरे दिन भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। दोनो ओपनिंग बल्लेबाज 38 रन के अंदर पवेलियन लौट गए। पिछले मैच के स्टार चेतेश्वर पुजारा भी केवल 24 रन बना कर आउट हो गए। विराट कोहली भी केवल 24 रन ही बना सके।

ऐसे में टीम को ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर के बीच 159 रन की साझेदारी ने संकट से उबारा। ऋषभ नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए और और 93 रन पर मेंहदी हसन की गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे। श्रेयस अय्यर भी 87 रन पर विकेट खो बैठे। बांग्लादेश की तरफ से तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

लंच तक भारत के 3 विकेट गिर चुके थे। केएल राहुल ने एक बार फिर निराश किया। चेतेश्वर पुजारा भी 24 रन बनाकर आउट हुए और शुभमन गिल भी 20 रन बनाकर आउट हुए।लंच तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 86 रन था। लंच के बाद विराट कोहली 24 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी कर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि दोनों शतक पूरा नहीं कर सके। शाकिब अल हसन ने दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की। शाकिब अल हसन और तैजुल इस्लाम ने चार-चार विकेट लिए।

बांग्लादेश की टीम पहले दिन 227 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने 84 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम के लिए अश्विन ने 4, उमेश यादव ने 4 और उन्दाकट ने 2 विकेट लिए।