वर्ल्ड कप 2023 का 33वां मैच भारत और श्रीलंका के बीच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस विश्वकप में अब तक अपराजेय है और आज का मुकाबला जीतकर न सिर्फ सेमीफाइनल में प्रवेश कर जायेगी बल्कि दोबारा प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भी आ जायेगी।
वहीं श्रीलंका प्वाइंट्स टेबल पर 7वें स्थान पर हैं। 6 मैचों में वह अब तक सिर्फ 2 में ही जीते है। अगर श्रीलंका की टीम भारत को हरा देती हैं तो वे प्वाइंट्स टेबल में पांचवे स्थान पर आ जाएंगे। लेकिन उन्हें अच्छे नेट रन रेट से जीतना होगा।
भारत और श्रीलंका की टीम 11 साल बाद एक बार फिर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलने उतरेगी। आखिरी बार दोनों टीमों की टक्कर साल 2011 वनडे विश्व कप के फाइनल में हुई थी और भारत चैंपियन बना था।
दोनों टीमों का संभावित स्क्वॉड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान) ,शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस / अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल (विकेटकीपर)
श्रीलंका की टीम: कुसल मेंडिस,वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, पथुम निसांका, कुसल जेनिथ, दिमुथ करुणारत्र, चरित असलाका, धनंजय डीसिल्वा, सदीरा समारविक्रमा, दुनिथ वेल्लालागे, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना और लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने