वनडे विश्व कप में 15 अक्टूबर के लिए निर्धारित टीम इंडिया और  पाकिस्तान के बीच सबसे बड़े मुकाबले की तारीख में बदलाव हो सकता है। इस संभावित परिवर्तन के पीछे 'नवरात्रि' उत्सव को कारण बताया जा रहा  है, जो विशेष रूप से गुजरात राज्य में धूम धाम से मनाया जाता है।

सुरक्षा एजेंसियों ने ​​15 अक्टूबर को अक्टूबर को हाई-प्रोफाइल इंडिया बनाम पाकिस्तान को लेकर चेतावनी दी है। सुरक्षा एजेंसियों  के मुताबिक़ नवरात्रि के साथ इस मुकाबले के लिए हजारों प्रशंसकों के अहमदाबाद में इकट्ठा होने की उम्मीद है। ऐसे में सतर्क दृष्टिकोण की आवश्यकता है।

मैच को फिर से व्यवस्थित करने से प्रशंसकों के लिए लॉजिस्टिक चुनौतियां और व्यवधान हो सकते हैं। कई समर्थकों ने पहले ही अपनी यात्रा को अंतिम रूप दे दिया है। 

बीसीसीआई सचिव, जे शाह ने 27 जुलाई को नई दिल्ली में एक बैठक का आह्वान किया, जिसमें सभी होस्टिंग साइटों के सदस्य भी शामिल हैं, जहां भारत पाकिस्तान के इस मुकाबले पर निर्णय लिया जाएगा।

अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अगले विश्व कप के दौरान चार ग्रुप स्टेज मैचों का आयोजन होना है, टूर्नामेंट का 19 नवंबर को होने वाल फायनल मुकाबला भी शामिल है।