भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर और तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। आखिरी 2 में से एक भी मुकाबला जीतने पर टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में नंबर 1 पर ही रहेगी। इस सिचुएशन में भारत के 116 और पाकिस्तान के 115 पॉइंट्स होंगे। 

अगर भारत आखिरी दोनों वनडे जीतने में कामयाब हो जाता है, तो टीम पहले नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर लेगी। 3-0 से वनडे सीरीज जीतने पर भारत के 118 पॉइंट्स होंगे, जबकि पाकिस्तान 115 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर ही रहेगा। इस कंडीशन में ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रहेगा।

टेस्ट और टी-20 में पहले से नंबर-1 है भारत

टीम इंडिया वनडे के साथ टेस्ट और टी-20 दोनों फॉर्मेट में पहले से नंबर-1 पर ही है। टी-20 में टीम के 264 पॉइंट्स है, इस फॉर्मेट में 261 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। टेस्ट में टीम इंडिया 118 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है। इस फॉर्मेट की दृष्टष्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया टीम के भी 118 पॉइंट्स हैं, लेकिन टीम डेसिमल काउंटिंग में भारत से पीछे होने के कारण दूसरे नंबर पर है। 

टीम इंडिया इस साल फरवरी में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बन चुकी है, लेकिन वह दृष्टष्ट की गलती से हुआ था। काउंसिल ने चंद घंटों में अपनी गलती सुधार ली थी। टीम इंडिया ऑफिशियली पहली बार ही तीनों फॉर्मेट में एक साथ नंबर-1 बनी है। साउथ अफ्रीका टीम अगस्त 2012 में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी थी। तब ग्रीम स्मिथ की टीम के कप्तान थे, टीम ने टेस्ट में नंबर-1 बनने के साथ यह अचीवमेंट हासिल की थी। टीम वनडे और टी-20 में पहले से नंबर-1 थी।