एशिया कप 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका की धरती पर शुरू होने जा रहा है। एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। एशिया कप में भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। हालाँकि, इस टीम में केवल एक ही आश्चर्य है। मध्यक्रम के बैकअप के तौर पर तिलक वर्मा को चुना गया है। इसके साथ ही बैकअप के तौर पर संजू सैमसन को रखा गया है।

अय्यर और केएल राहुल बैटिंग लाइनअप को मजबूत करेंगे

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की वापसी से टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप मजबूत होगी। अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। राहुल के पास होगी पांचवें नंबर की जिम्मेदारी। राहुल विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभालते नजर आएंगे। रवींद्र जड़ेजा बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे। कुलदीप यादव ने नंबर वन स्पिनर का खिताब हासिल कर लिया है। उनका साथ देने के लिए अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। युजवेंद्र चहल को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली।

एशिया कप शेड्यूल:

दिनांक मैच और स्थान
30 अगस्तपाकिस्तान बनाम. नेपाल (मुल्तान)
31 अगस्त  बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी)
2 सितम्बर         भारत बनाम पाकिस्तान (कैंडी)
3 सितम्बरबांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)
4 सितम्बरभारत बनाम नेपाल (कैंडी)
5 सितम्बरश्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (लाहौर)
6 सितम्बरA1 बनाम. B2 (लाहौर)
9 सितम्बरB1 बनाम. B2 (कोलंबो)
10 सितम्बरA1 बनाम. A2 (कोलंबो)
12 सितम्बरA2 बनाम. B1 (कोलंबो)
14 सितम्बर A1 बनाम. B1 (कोलंबो)
15 सितम्बरA2 बनाम. B2 (कोलंबो)
17 सितम्बर  फाइनल (कोलंबो)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शार्दुल और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में शामिल:-

जसप्रीत बुमराह की वापसी से भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण और मजबूत होने जा रहा है। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा को भी टीम में शामिल किया गया है।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी , प्रसिद्ध कृष्णा और संजू सैमसन