इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन में मंगलवार को ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ियों पर हुई धनवर्षा ने फैंस को हक्का बक्का कर दिया है। ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले 20.50 करोड़ रुपए का दांव लगा वही डेढ़ घंटे बाद ऑस्ट्रेलिया की ही स्पीडस्टार मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में KKR ने खरीद लिया। इस तरह स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपए में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। वहीं हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने साथ जोड़ा वहीं न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में ही बिक पाए। वहीं श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलुरु में जबर्दस्त फाइट दिखी। चेन्नई ने 10 करोड़ तक बोली लगाई। बेंगलुरु और हैदराबाद ने 20 करोड़ तक बोली लगाई। हैदराबाद ने आखिरी में 20.50 करोड़ रुपए में उन्हें खरीदा।
इससे पहले वेस्टइंडीज के टी-20 कप्तान रोवमन पॉवेल को 7.40 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। वहीं वर्ल्ड कप फायनल के हीरो ट्रैविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा। सबसे ज्यादा निगाह इस बार न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र पर थी। विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले रचिन रविंद्र को 1.80 करोड़ रुपए में चेन्नई ने अपनी टीम शामिल कर लिया। इनके अल्वा इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।