इंडियन प्रीमियर लीग के स्टार खिलाड़ी सरफराज खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। मुंबई में जन्में 25 साल के सरफराज ने कश्मीरी लड़की से निकाह किया। सरफराज की दुल्हनिया का नाम रोमाना है। वह मैच देखने मुंबई आती थी। उनकी यह शादी कश्मीर में शोफिया जिले के पोरा गांव में हुई। सरफराज की शादी के कुछ वीडियो और फोटोज सामने आए हैं।
सरफराज भारतीय घरेलू क्रिकेट के स्टार प्लेयर हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भी धूम मचाई है। वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं मगर बदकिस्मती से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद सरफराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिल पाई है। वे भारतीय अंडर-19 टीम के साथ ही आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी खेल चुके हैं।