श्रीलंका के बाद अब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ साथ टी 20 सीरीज खेलना है। हालांकि सीरीज के लिए अब तक टीम नहीं चुनी गई है लेकिन बीसीसीआई से मिले संकेत और कोच राहुल द्रविड के बयान पर गौर करें तो यह लगने लगा है कि टीम इंडिया के दो सबसे बड़े सुपर स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी-20 करियर खत्म होने की कगार पर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट और रोहित टी-20 मैचों से बाहर रहेंगे। कहा जा रहा है कि BCCI भी टी-20 सीरीज के लिए विराट और रोहित के नाम पर चर्चा करने के मूड में नहीं है।
टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ भी यह संकेत दे चुके हैं कि टी-20 में युवा खिलाड़ियों को ही मौका दिया जाएगा। 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया युवाओं की होगी।
इन संकेतों के बाद अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट और रोहित को टीम में नहीं लिया जाता है तो यह माना लिया जाएगा कि दोनों का टी-20 करियर अब ख़त्म हो गया है।