बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में ओपनर ईशान किशन ने बल्ले से तहलका मचा दिया। ईशान ने धुंआधार दोहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही ईशान वे वनडे मेे दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हो गए। 
 
ईशान से पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा यह कारनामा कर चुके हैं। ईशान ने अपना दोहरा शतक केवल गेंदों में जड़ा। ईशान किशन ने सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे और इतिहास बना दिया।

वीरेंद्र सहवाग भी ईशान किशन के दोहरा शतक जड़ने पर बधाई दी साथ ही कहा- इसे करने का यही तरीका है। इशान किशन  शानदार। यही वो अप्रोच है जो टीम इंडिया का दुनिया में भला करेगी। 

तूफानी पारी खेलने के बाद ईशान दूसरे भारतीय बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। उन्होंने 131 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की बेमिसाल पारी खेली। साथ ही विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 290 रनों की साझेदारी की। 

इस दौरान ईशान और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए दोहरी शतकीय साझेदारी भी हुई। इस मुकाबले के लिए बांग्लादेश की टीम में 2 और इतने ही बदलाव भारत की टीम में हुए हैं। बांग्लादेश ने नसुम अहमद की जगह तस्कीन अहमद और यासिर अली को शंटो की जगह मौका दिया। वहीं भारत की टीम में कप्तान रोहित शर्मा की जगह ईशान किशन और दीपक चाहर की जगह कुलदीप यादव को मौका मिला।