दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक कैलिस और उनकी पत्नी चार्लीन दूसरी बार पेरेन्टस बन गए हैं। जैक कैलिस की पत्नी चार्लीन ने एक बेटी को जन्म दिया है।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान जैक कैलिस और उनकी पत्नी चार्लीन ने अपने दूसरे बच्चे, एक बच्ची का स्वागत किया है। कैलिस ने अस्पताल में नवजात शिशु के साथ अपनी और अपनी पत्नी चार्लीन की दिल को छू लेने वाली तस्वीरें ट्वीट कर इस खबर की घोषणा की।
https://twitter.com/jacqueskallis75/status/1648692248425508864?s=20
तस्वीरों को शेयर करते हुए कैलिस ने एक खूबसूरत नोट भी लिखा है, "आज सुबह 08:37 बजे पैदा हुई हमारी खूबसूरत बच्ची क्लो ग्रेस कैलिस । हमारी नन्ही राजकुमारी का वजन 2.88 किलोग्राम है और उसने पहले ही डैडी को अपनी छोटी उंगली में लपेट लिया है। हमारा दिल खुशी से भर गया है।"
तस्वीरों में कैलिस की पत्नी को अपने नवजात शिशु को गोद में लिए हुए दिखाया गया है। तस्वीरों में से एक प्राउड फादर के रूप में जैक्स कैलिस को नवजात शिशु को गोद में लिए हुए भी दिखाया गया है। कपल के बेटे जोशुआ का जन्म 2020 में हुआ था।