नागपुर में पहले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया पर शिकंजा कस दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने सात विकेट खोकर 321 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 144 रनों की बढ़त बना ली है।
दूसरे दिन का आकर्षण टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का शतक रहा। रोहित ने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया। यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का नवां शतक रहा। रोहित ने अपना शतक 171 गेंदों में पूरा किया और अपनी पारी में 14 चौके और दो छक्के लगाए।
रोहित के अलावा रविंद्र जडेजा ने बल्ले से भी जलवा दिखाते हुए नाबाद पचासा ठोका। अक्षर पटेल भी अर्धशतक बनाया। खेल खत्म होने के समय जडेजा 66 और अक्षर 52 रन बनाकर नाबाद थे। मेहमानों की ओर से पहला टेस्ट खेल रहे टाॅड मर्फी ने पांच विकेट झटके। एक एक विकेट नाथन लियोन और पैट कमिन्स को मिला।
इससे पहले टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली 12 और चेतेश्वर पुजारा केवल 7 रन ही बना सके। दूसरे दिन टीम इंडिया को पहला झटका आर अश्विन के रूप में लगा। अश्विन 23 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 177 रन पर समेटा था और फिर एक विकेट खोकर 77 रन बना लिए थे। कप्तान रोहित 56 रन बनाकर नाबाद थे।