भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रित बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम अंगद रखा है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और वह एशिया कप में नेपाल के खिलाफ नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद वह श्रीलंका से भारत लौट आए। अब वह एशिया कप में सुपर फोर मैचों के लिए श्रीलंका लौटेंगे।

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी बाहों में उनकी पत्नी संजना और बेटे का हाथ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा, 'हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं ज्यादा भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे अंगद यानी जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और कह सकते हैं, कि ये एक नया अध्याय हमारे जीवन में जो कुछ भी लेकर आएगा।'' इसके साथ ही उन्होंने एक दिल वाली इमोजी शेयर की और बताया कि ये मैसेज जसप्रीत और संजना की तरफ से है।

मार्च 2021 में जसप्रित बुमराह ने टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रस्तोता संजना गणेशन से शादी की। शादी समारोह में केवल करीबी रिश्तेदारों को ही आमंत्रित किया गया था। संजना और बुमराह शादी के दो साल बाद माता-पिता बने हैं। दोनों ने कभी अपने अफेयर को जगजाहिर नहीं होने दिया। इस बात की जानकारी लोगों को तब हुई जब शादी के बाद बुमराह ने एक फोटो शेयर की। संजना से पहले बुमराह का नाम साउथ इंडियन एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था।