तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर BCCI का असमंजस साफ़ दिखाई दे रहा है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उन्हें 6 दिन पहले टीम में शामिल किया गया था अब सीरीज़ शुरू होने से पहले ही वे फिटनेस से जुड़ी परेशानी के चलते वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।
BCCI ने बयान एक जारी कर बताय है कि बुमराह को पूरी तरह फिट होने के लिए थोड़े और समय की जरूरत है। उन्हें एहतियातन टीम से बाहर किया गया है। सेलेक्शन कमेटी ने बुमराह की जगह किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया है।
टीम इंडिया में बुमराह ने 6 दिन पहले ही वापसी की थी। वो पिछले साल अगस्त-सितंबर में साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए थे। इस चोट के कारण उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ना पड़ा था।
बुमराह ने 25 सितंबर 2022 को आखिरी मैच खेला था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होम सीरीज में वापसी की थी। वे पहला मैच नहीं खेले और उसके बाद वह दूसरे और तीसरे मैच में प्लेइंग-11 का हिस्सा रहे। हालांकि उसके बाद फिर से चोटिल हो कर बाहर हो गए।