फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमें आपस में भिड़ने के लिए तैयार हैं। 18 दिसंबर को खेला जाने वाले इस मुकाबले को लेकर फुटबॉल फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अब इस फाइनल के रोमांच को बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ खान ने और बढ़ा दिया है। 

शाहरुख ख़ान ने मैच को लेकर एक टीज़र जारी किया है। उनका कहना है, कि अपनी कुर्सी की बेल्ट बांध लीजिए क्योंकि अब मौसम बिगड़ने वाला है। कतार में नहीं जियो टीवी और स्पोर्टस 18 के स्टूडियो में। मैदान पर मेसी और एम्बापे आपस में भिड़ेंगे। तो वहीं मैं और वेन रूनी मौजूद रहेंगे जियो टीवी और स्पोर्टस 18 के स्टूडियो में फाइनल देखने के लिए।

किंग खान ने कहा कि इस दौरान शायद उनसे कुछ बातचीत भी हो जाए। इसके अलावा किंग खान ने दर्शकों को पठान की रिलीज़ डेट भी रिमाइन्ड कराई। आपको बता दें कि पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ को तैयार है। 

हाल ही में फ़िल्म का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज़ हुआ है। गाने में किंग खान और दीपिका की जोड़ी लंबे समय के बाद साथ आई है, तो वहीं कई जगहों पर गाने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी जारी है।

वहीं फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने एक रोमांचक मुक़ाबले में क्रोएशिया को हराकर फाइनल की सीट पक्की की थी, तो वहीं फ्रांस ने मोरक्को को हराकर फाइनल का सफ़र तय किया है।