WTC यानि विश्व चैंपनियशिप टेस्ट आज जब शुरू हुआ है तो विराट कोहली के बल्ले से चार ये रिकार्ड बन सकते हैं और चार पुराने टूट भी सकते हैं, क्योंकि यह रिकार्ड उनके इंतजार में हैं। इनमें एक तो गुरु राहुल द्रविड़ का ही महारिकॉर्ड है, जिसे कोहली तोड़ सकते हैं। हालांकि, इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क वाले ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण कदम-कदम पर परीक्षा लेंगे, लेकिन शानदार फॉर्म में चल रहे कोहली को रोकना आसान नहीं होगा ।

रिकार्ड - 01 
विवियन पीछे छूट जाएंगे
विराट कोहली ने अब तक 108 टेस्ट में 8416 रन बनाए हैं। यदि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में 125 रन बनाने में सफल रहता है, तो वह वेस्ट इंडीज के पूर्व महान और अपने पसंदीदा बल्लेबाजों में से एक सर विवियन रिचर्ड्स के 8540 टेस्ट रन के टैली को पार कर जाएंगे।

रिकार्ड - 02 
राहुल द्रविड़ का महा रिकॉर्ड भी टूट सकता है ... 
डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राहुल द्रविड़ के टेस्ट रनों को पछाड़ने का मौका है। द्रविड़ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्रविड़ ने 60 पारियों में 2143 रन बनाए, जिसमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल थे। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 42 पारियों में 1979 रन बनाए हैं। द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 164 रन बनाने होंगे।

रिकार्ड - 03
इधर, 11 शतकों का रिकार्ड भी प्रतीक्षा में 
विराट कोहली ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की निगाहें भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में रिकी पोंटिंग के 8 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी। पॉटिंग, कोहली, स्मिथ और सुनील गावस्कर के साथ सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर 11 शतकों के साथ सूची में शीर्ष पर हैं। अगर कोहली और स्मिथ शतक जड़ते हैं तो इस लिस्ट में सचिन के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

यह भी जानें 
कोहली ने टेस्ट मैच की केवल 138 परियों में 26 टेस्ट शतक लगा दिए हैं जो कि डॉन ब्रैडमैन के बाद सबसे तेज है जिन्होंने केवल 68 परियों में 25 टेस्ट शतक लगा दिए थे. सचिन तेंदुलकर ने 130 टेस्ट परियों में 25 टेस्ट शतक लगा दिए थे। विराट दो टीमों के खिलाफ एक दिवसीय मैचों में लगातार 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रिकार्ड - 04
सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग से 171 रन पीछे
इतना ही नहीं उनके पास पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के टेस्ट रनों को भी पार करने का मौका होगा। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8586 रन हैं। कोहली को अपने पूर्व साथी से आगे निकलने के लिए 171 रन बनाने होंगे। कोहली एकमात्र कप्तान बने जिसने एक साल में सबसे अधिक वनडे रन बनाये हैं. कोहली ने 2017 में 1460 रन बनाए। 2007 में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के 1424 रन से आगे निकले।