भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने फिटनेस टेस्ट में 17.2 का स्कोर हासिल किया है। उन्होंने खुद तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। कोहली ने योयो टेस्ट के बाद एक सेल्फी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इस तस्वीर में वह जमीन पर ही आराम से बैठे हुए हैं। इसके साथ ही कोहली ने लिखा योयो टेस्ट पूरा करने की खुशी, इसके साथ ही कोहली ने योयो टेस्ट में अपना स्कोर भी बताया, जो 17. 2 था। 

Image

विराट कोहली 34 साल की उम्र में भी विराट कोहली भारत के सबसे फिट क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी फिटनेस युवा खिलाडियों के लिए प्रेरणा से कम नहीं है साथ ही युवा विराट से सीख सकते हैं कि करियर के टॉप पर भी वे फिटनेस को लेकर वे कितना संजीदा हैं।

 

 कोहली जिम में काफी पसीना बहाते हैं और अक्सर जिम में उनके मेहनत करने के वीडियो सामने आते रहते हैं। विराट कोहली फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करने के अलावा अपनी डाइट का भी खासा ध्यान रखते हैं।

योयो टेस्ट पास करने के लिए 16.5 का स्कोर जरूरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को योयो | टेस्ट में कम से कम 16.5 का स्कोर बनाना जरूरी होता है। इससे कम स्कोर होने पर खिलाड़ी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाते हैं। योयो टेस्ट में मोहम्मद शमी, संजू सैमसन और वरुण चक्रवर्ती जैसे कई खिलाड़ी फेल हो चुके हैं। युवराज सिंह, अंबाती रायुडू और सुरेश रैना भी योयो टेस्ट में फेल हुए थे।