टीम इंडिया के खिलाड़ी अब भक्ति के मूड में नज़र आ रहे हैं। टीम इंडिया के  चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव वेस्टइंडीज दौरे से पहले बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेते नजर आए हैं। वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में नहीं चुना गया लेकिन वह वनडे और टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे।

कुलदीप यादव छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया। बागेश्वर धाम सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से उनकी तस्वीर भी शेयर की गई है। 

साथ ही लिखा गया कि भारतीय क्रिकेट के स्पिन जादूगर और पूज्य सरकार के पसंदीदा कुलदीप यादव ने पूज्य सरकार की जयंती मनाने के लिए धाम का दौरा किया और पूज्य सरकार का आशीर्वाद भी लिया...

कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए 8 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34 विकेट लिए हैं, जबकि 81 वनडे मैच खेलकर उन्होंने 134 विकेट लिए हैं।इसके अलावा उन्होंने 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 46 विकेट लिए हैं।