क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। दोनों की ये मुलाक़ात सीएम योगी के सरकारी आवास पर हुई। सीएम के सरकारी आवास पर हुई इस बैठक की तस्वीरें सीएम योगी ने ट्विटर पर शेयर की हैं।
CM योगी आदित्यनाथ के सोशल मीडिया अकाउंट से तस्वीर साझा की गई है। क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव तस्वीर में योगी आदित्यनाथ को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, 'युवा और ऊर्जावान SKY के साथ'
दोनों की यह तस्वीर वायरल भी हो रही है और फैन्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- भारत के चमकते हुए सितारे एक साथ।
दरअसल, रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मैच चल रहा था। भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुब्बारे उड़ाकर मैच का उद्घाटन किया। सीएम ने दोनों देशों के कप्तानों से भी मुलाकात की। मैच के बाद स्काई सीएम योगी से मिलने पहुंचे।