भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए माहौल बनने लगा है। इस बीच सड़क दुर्घटना के बाद इलाज करवा रहे ऋषभ पंत के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इस बात संभावना नहीं है कि वे विश्व कप से पहले फिट हो जाएं। मतलब, ऋषभ पंत इस वर्ल्ड कप में विकेट कीपिंग करते नजर नहीं आएंगे।
रिकवरी में अभी लगेंगे 3-6 महीने और जब वे ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप से वापसी के बाद अपने घर जा रहे थे। रात में तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हो गया था। तब से उनका इलाज चल रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।
पिछले दिनों बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा था कि पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 3 से 6 महीने का समय और लग सकता है। इसका मतलब है कि वे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे। बता दें, इस बार का वर्ल्ड कप भारत में ही आयोजित किया जा रहा है।