भारत और आयरलैंड के बीच बुधवार को यहां खेला गया तीसरा टी-20 मुकाबला बारिश के कारण बिना कोई गेंद फेंके रद्द हो गया। लगातार बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। आखिर में अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मैच भी बारिश से प्रभावित रहा था और भारतीय टीम डकवर्थ-लुइस नियम से दो रन से जीती थी।

भारतीय टीम ने इस तरह से तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी टी-20 सीरीज अपने नाम की है।

कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीती पहली सीरीज

इस सीरीज के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया था। उन्होंने बतौर कप्तान पहली सीरीज जीती। बुमराह ने चोट से उबरकर करीब 11 महीने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच जीता।

इनाम में मिली ई-बाइक : बुमराह ने दो मैचों में कुल चार विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। उन्हें इनाम के तौर पर ई-बाइक दी गई। इस सीरीज के बाद अब बुमराह 30 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप में शिरकत करेंगे।