IPL 2023 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 8 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में मुंबई टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और इशान किशन फ्लॉप रहे।

इन दोनों के फ्लॉप होने के बाद 22 साल के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टीम की पारी को संभाला और 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना सकी।

दरअसल, आईपीएल 2023 के पांचवें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले खत्म होने से पहले ही टीम ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे।

दोनों की खराब शुरुआत के बाद कैमरून ग्रीन भी 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो भी चलता रहा। ऐसे में तिलक वर्मा ने टीम की पारी को संभाला और महज 46 गेंदों पर 84 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को शर्मिंदगी से बचाया। तिलक वर्मा ने भी नेहल के साथ अच्छी साझेदारी की।

दरअसल, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। मुंबई की टीम की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। इसके बाद 172 रनों का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने लक्ष्य को महज 16.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बैंगलोर टीम की जीत के असली हीरो रहे विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस।