समस्याओं से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की समस्याओं में और इजाफा होने जा रहा है क्योंकि अगले कुछ मैचों में मिचेल मार्श कैपिटल्स को अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपनी शादी के लिए बीच आइपीएल स्वदेश लौट गए हैं।

मार्श ने शादी के लिए लीग से एक सप्ताह का ब्रेक लिया है। दिल्ली ने इस सीजन के लिए हुई नीलामी में 6.50 करोड़ की भारी भरकम राशि में मिचेल मार्श को टीम में शामि किया था, लेकिन वे अब तक प्रभावित नहीं कर सके। चोट की वजह से लंबे समय बाद मार्श ने क्रिकेट में वापसी की है।

दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच जेम्स होप्स ने  बताया कि शादी के कारण मिचेल मार्श कम से कम एक सप्ताह आईपीएल से दूर रहेंगे।  होप्स ने कहा कि वह (मार्श) आगामी कुछ मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सीजन में जो दो मैच खेले हैं और मार्श दोनों मैचों में दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहे हैं।