भारतीय क्रिकेट टीम का एक और खिलाड़ी शादीशुदा लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया है। ये खिलाड़ी है शार्दुल ठाकुर। उन्होंने सोमवार को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिताली से शादी कर ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
जी हां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मिताली सोमवार को काफी धूमधाम से शादी के बंधन में बंध गए। महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से हुई इस शादी में चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे। इस कपल की शादी से पहले टीम इंडिया के कई स्टार चेहरों को संगीत और हल्दी सेरेमनी में स्पॉट किया गया।
शार्दुल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- दुख हो या खुशी, हम हमेशा साथ रहेंगे। मैं सिर्फ दोस्त रहूंगा।
शार्दुल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपनी वाइफ की तरफ बड़े ही प्यार से देखते नजर आ रहे थे। शादी के जोड़े में मिताली बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहना था, वहीं शार्दुल ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी। दोनों ने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से शादी की। इन तस्वीरों को शार्दुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।