वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 15 मैच खेले जा चुके हैं । नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया। इसी के साथ डच अब पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर ही बना हुआ है, जबकि श्रीलंका 10वें नंबर पर है। साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर बना हुआ है। साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को हरा कर टेबल टॉप आने का मौका गंवा दिया।
इस मुकाबले के बाद टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टॉप रन स्कोरर हैं। वह इस वर्ल्ड कप के 3 मैचों में सबसे ज्यादा 248 रन बना चुके हैं। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप विकेट टेकर हैं, उनके नाम 3 मैचों में 8 विकेट हैं। वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस सिक्सर किंग, उन्होंने 3 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के 14 मैच खेले जा चुके हैं। 5 बार की वनडे वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने पहली जीत दर्ज की। टीम ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया को भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मुकाबलों में हार मिली थी। इस जीत से ऑस्ट्रेलिया टीम पॉइंट्स टेबल में 2 अंक लेकर आठवें नंबर पर पहुंच गई। श्रीलंका 10वें नंबर पर है। अब तक हुए टूर्नामेंट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान टॉप रन स्कोरर हैं। वह इस वर्ल्ड कप के 3 मैचों में सबसे ज्यादा 248 रन बना चुके हैं।
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टॉप विकेट टेकर हैं, उनके नाम 3 मैचों में 8 विकेट हैं। वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस सिक्सर किंग, उन्होंने 3 मैचों में 14 छक्के लगाए हैं।