वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची मोरक्को की टीम इन दिनों चर्चा में है। धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मोरक्को के स्टार खिलाड़ियों की ज़िंदगी अचानक ही दुनिया भर में चर्चाओं में आ गई है। ईरान में चल रहे हिज़ाब का जबर्दस्त विरोध भी अब स्टार खिलाड़ियों अपन अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी हिबा को लेकर तसलीमा नसरीन का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी हिबा अबुक की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक्टिविस्ट और राइटर तस्लीमा नसरीन ने अब इन तस्वीरों को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट किया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
तस्लीमा नसरीन ने ट्वीट में कपल की फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, कि मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी और उनकी पत्नी। ये एक मुस्लिम हैं और कोई हिजाब या घूंघट नहीं पहनतीं।
दरअसल, तस्लीमा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में हिबा अबुक ने एक रिवीलिंग ड्रेस पहनी हुई है। मोरक्को के स्टार फुटबॉलर अशरफ हकीमी अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीरें ट्वीट करते रहे हैं। तसलीमा नसरीन के इन ट्वीट्स पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कुछ ने लिखा कि आप खुद को एक्टिविस्ट कहते हैं, लेकिन उनका विरोध करते हैं जो अपने फैसले खुद करते हैं। जब कुछ लोगों ने लिखा कि आपकी बात क्या है।
आपको बता दें कि अशरफ हकीमी की वाइफ हिबा अबुक एक प्रसिद्ध स्पेनिश एक्ट्रेस हैं, 36 वर्षीय हिबा और 24 वर्षीय अशरफ हकीमी की उम्र में 12 साल का अंतर है। दोनों की जोड़ी काफी मशहूर है और हाल ही में इन्हें कई इवेंट्स में साथ देखा गया है। बात अगर तसलीमा नसरीन की करें तो वह लगातार इस्लाम को लेकर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं और उनके कई ट्वीट विवादों का कारण भी बने हैं।
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो मोरक्को ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। मोरक्को ने क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल-2 में अब मोरक्को का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस से होगा, लेकिन मोरक्को की सफलता ने हर फुटबॉल फैन का दिल जीत लिया है।