भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक (एमएस धोनी न्यू लुक) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. धोनी अपने हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. आईपीएल 2023 में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रॉफी जीती. ऐसा माना जा रहा था कि वह ट्रॉफी जीतने के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लेकिन धोनी ने आईपीएल 2023 जीतने के बाद कहा कि वह अपने प्रशंसकों को रिटर्न गिफ्ट देंगे और आईपीएल का एक और सीजन खेलेंगे.
अगले आईपीएल में टी20 वर्ल्ड कप 2007 वाले लुक में दिखेंगे धोनी?
आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद, धोनी ने लंबे बाल रखना शुरू कर दिया और यह अफवाह थी कि वह आगामी आईपीएल सीज़न में अपने टी20 विश्व कप 2007 के लंबे बालों वाले लुक में दिखाई देंगे. जब भी वह लंबे बालों में नजर आतें हैं तो इस तरह की खबरें वायरल हो जाती हैं. लेकिन अब सच सामने आ गया है कि धोनी इस लुक में क्यों नजर आ रहे हैं. धोनी ने अपने लंबे बालों को छोटा करा लिया है और उनका लेटेस्ट लुक भी बेहद शानदार है. जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट अलीम हकीम ने धोनी के नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
धोनी के लंबे बालों के पीछे क्या है राज?
अलीम हकीम ने धोनी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'धोनी ने मुझे अपने एक फैन द्वारा बनाई गई तस्वीर दिखाई और मैं उस तस्वीर को देखकर पागल हो गया. तब हमने एक-दूसरे से वादा किया था कि धोनी अपने बाल नहीं काटेंगे और फिर मैं उनके बालों को ऐसे ही काटूंगा और स्टाइल करूंगा. मैं धोनी के लंबे बालों का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं.'