लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गंभीर निकली की वह आईपीएल 2023 से ही बाहर हो गए। इतना ही नहीं बल्कि राहुल अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का भी हिस्सा नहीं रहे। वहीं लखनऊ ने अब केएल राहुल के रिप्लेसमेंट की भी घोषणा की है ।
तिहरा शतक लगाने वाला धाकड़ बल्लेबाज उनकी जगह अब सुपरजायंट्स में लेगा। लखनऊ सुपरजायंट्स ने राहुल के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। उन्होंने चोटिल राहुल की जगह अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को टीम में शामिल किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने करुण को 50 लाख रुपये में इस सीजन के लिए साइन किया है। नायर को आईपीएल का अच्छा अनुभव है।