नामीबिया ने टी-20 विश्व कप 2024 में अपनी जगह पक्की कर ली है। नामीबिया साउथ अफ्रीका में चल रहे क्ववालफायर्स से क्वालिफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई है। नामिबियाई टीम ने 5 क्ववालफायर्स मैचों में से सभी 5 पर जीत दर्ज कर मेगा इवेंट के लिए क्वालिफाई किया।
इसी के साथ नामिबिया टी20 विश्व कप में 19वीं टीम बन गई है। जबकि बचे एक स्लॉट यानी 20वीं टीम के लिए ज़िम्बाब्वे, केन्या और युगांडा में से किसी एक की क्वलीफाई करने की उम्मीद है।
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है। अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
इन टीमो ने किया क्वालीफाई:-
- वेस्टइंडीज
- ऑस्ट्रेलिया
- इंग्लैंड
- भारत
- नीदरलैंड्स
- न्यूजीलैंड
- पाकिस्तान
- साउथ अफ्रीका
- श्रीलंका
- अफगानिस्तान
- बांग्लादेश
- आयरलैंड
- स्कॉटलैंड
- पापुआ न्यू गिनी
- कनाडा
- नेपाल
- ओमान
- नामीबिया
- अमेरिका