मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हार्दिक पत्नी नताशा के इशारों पर डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं।  

हार्दिक पांड्या ने खुद इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हार्दिक को उनकी पत्नी नताशा डांस स्टेप्स सिखाती नजर आ रही हैं। नताशा वीडियो में हार्दिक की डांस परफॉर्मेंस को निखारती नज़र आ रही हैं। 

हार्दिक इन दिनों गेंद और बल्ले से जबर्दस्त फॉर्म में हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी भी सौंपी गई थी। यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई अब हार्दिक को टी-20 टीम का नियमित कप्तान भी बना सकती है।