वनडे वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से खेले जाने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया है।
टीम इंडिया के रेगुलर ओपनर शुबमन गिल ने डेंगू से रिकवर होकर इस मुकाबले में वापसी की है। उन्हें ईशान किशन के स्थान पर टीम में चुना गया है। डेंगू होने के कारण गिल 9 अक्टूबर को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। गिल अब इससे रिकवरी कर चुके हैं।
वहीं सट्टा बाज़ार के मुताबिक टीम इंडिया इस मुकाबले में फेवरेट है। सट्टेबाजों की मानें तो वर्ल्ड कप में इस बार पाकिस्तान का रेट जहां 1.40 रुपये लगा है, वहीं इंडिया के भाव 60 पैसे पर तय किए गए हैं। दावा है कि अकेले इस मैच पर अब तक 40 हजार करोड़ रुपए का सट्टा लग चुका है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान : बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्लाह शफीक, इमाम-उल-हक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ।