वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज़ का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी। दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट मैच के ज़रिए से होगी। इसके बाद 27 जून से वनडे और 4 अगस्त से टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।
IPL के बाद भी होने वाली इस पहली T-20 सीरीज़ के लिए टीम किस तरह होगी, इसे लेकर पूर्व क्रिकेटरों की राय सामने आने लगी है। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए जो T-20 टीम बनायी है उसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों को ही शामिल नहीं किया है।
हरभजन ने टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या को सौंपी है। उन्होंने इस 15 सदस्यीय टीम में आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों को मौका दिया है। हरभजन द्वारा चुनी गई 15 सदस्यीय इस प्रकार है।
शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जीतेन शर्मा रवि विश्नोई, यजुवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और आकाश मधवाल।
वेस्टइंडीज़ दौर पर टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ के साथ शुरुआत करेगी। दोनों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी। पहला टेस्ट 12 जुलाई से खेला जाएगा। तीन वनडे मैचों की होगी सीरीज़ का पहला मैच 27 जुलाई से खेला जाएगा। पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ 4 अगस्त से होगी।