क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालिफायर रोमांचक हो चला है। शनिवार को जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज को 33 रन से हराया। वहीं ग्रुप-ए के अन्य मुकाबले में इस हार के साथ नेपाल की टीम के साथ एलिमिनेट हो गई। और ग्रुप-ए में जिम्बाब्वे, नीदरलैंड के साथ वेस्टइंडीज ने भी अगले राउंड में क्वालिफाई कर लिया। हरारे के ताकाशिघा स्पोर्ट्स क्लब में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में ओपनर आसिफ शेख का विकेट गंवा दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके साथी ओपनर कुशल भुर्तेल ने भीम शर्की के साथ 46 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन 20 रन के अंदर दोनों आउट हो गए।

कुशल ने 27 और भीम ने 22 रन बनाए, इस बीच आरिफ शेख भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान रोहित पौडेल ने 33 रन बनाकर पारी संभाली, लेकिन नेपाल का कोई भी बैटर ज्यादा देर टिक नहीं सका। ज्यादातर बैटर्स सेट होने के बाद अपना विकेट दे कर चले गए और टीम 44.3 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई। नीदरलैंड्स से वान बीक ने 4 विकेट लिए। वहीं बास डी लीड और विक्रमजीत सिंह को 2-2 विकेट मिले, क्लेटॉन फ्लॉयड और आर्यन दत्त को 1-1 विकेट मिला।

नीदरलैंड्स को ओपनर्स ने दिलाई मजबूत शुरुआत 168 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड को मैक्स ऑक्वडाउड और विक्रमजीत सिंह ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 13 ओवर में 86 रन की पार्टनरशिप की। विक्रमजीत 30 रन बनाकर आउट हुए और ओपनिंग साझेदारी टूटी। वेसली बारेसी भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। 96 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बास डी लीड ने मैक्स के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों में 62 रन की पार्टनरशिप हुई। मैक्स ऑडाउड शतक के करीब थे, लेकिन 90 रन के स्कोर पर बोल्ड हो गए। उनके बाद तेजा निदामानुरु डी लीड के साथ कोई और विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 28वें ओवर में जीत दिला दी।