इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। उन्हें इंग्लैंड के घरेलू टी-20 लीग में खेलने के दौरान दाहिने पैर की एड़ी में चोट लग गई थी। वे वोर्सेस्टरशर रैपिड्स टीम से खेल रहे थे। ब्रेसवेल की इंजरी की इंग्लैंड में सर्जरी होनी है। उनके ठीक होने में 6-7 महीने लग सकते हैं। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन पहले ही गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उम्मीद की जा रही है कि वह वर्ल्ड कप तक ठीक हो जाएंगे।
वनडे वर्ल्ड कप अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में कर सकता है। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ब्रेसवेल अपनी इंजरी की सर्जरी इंग्लैंड में कराई। उनके ठीक होने में 6-7 महीने लग सकते हैं। ऐसे में वनडे वर्ल्ड कप खेलना संभव नहीं है।
न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने ब्रेसवेल के चोट को लेकर कहा कि इंजरी खेल और खिलाड़ी से जुड़ी हुई है। माइकल ब्रेसवले को इंजरी की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर होने का दुख है। वे ऑपरेशन के बाद न्यूजीलैंड के लिए खेले हैं 19 वनडे 32 साल के माइकल ब्रेसवेल बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। वे ऑफ स्पिनर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 8 टेस्ट, 19 वनडे और 16 टी-20 मैच खेले हैं।