इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक हो चुका है। फॉलोऑन के बाद न्यूजीलैंड ने जबर्दस्त का पलटवार करते हुए  इंग्लैंड को सकते में डाल दिया है. फ़ॉलोआन के बाद न्यूज़ीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 483 रनों का विशाल स्कोर बनाकर इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रनों का टारगेट दिया है। जवाब में खेल दिन का खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड ने  दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। 

इससे पहले न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी में केन विलियमसन ने 132 रनों की दमदार पारी खेली विकेट-कीपर टॉम ब्लंडेल ने भी 90 रनों की बेशकीमती पारी खेली। टॉम लेथम, डेविड कॉन्वे और डेरिल मिचेल ने भी अर्धशतक जड़े। 

खेल के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 49 गेंद 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी लेकिन इसके बावजूद उनकी फॉलोऑन को नहीं बचा सकी। इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी में 209 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के पास 226 रन की बढ़त थी और टीम ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन दिया। स्टंप उखड़ते समय न्यूजीलैंड इंग्लैंड से 24 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे थे।

पूर्व कप्तान केन विलियमसन 25 और हेनरी निकोल्स 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत पहली पारी में सात विकेट पर 138 रन से की। साउदी ने कल के नाबाद बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ( 38 ) के साथ आठवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 49 गेंद की पारी में पांच चौके और छह छक्के जड़े।

ब्रॉड ने बड़ी साझेदारी को तोड़ा

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस साझेदारी को तोड़ने के बाद बाकी के दोनों विकेट चटकाकर न्यूजीलैंड की पहली पारी को समेट दिया। फॉलोऑन मिलने के बाद टॉम लाथम (83) और डेवोन कॉन्वे (61) ने दूसरी पारी में पहले विकेट लिए 149 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। लाथम ने 124 गेंद में अपना 26वां अर्धशतक पूरा किया।

वह इस दौरान अपना 45 वां रन पूरा करते ही टेस्ट में 5000 रन का आंकड़ा छूने वाले न्यूजीलैंड के सातवें खिलाड़ी बने। कॉन्वे ने 121 गेंद में अपना पचासा पूरा किया लेकिन वह इसे बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। जैक लीच की गेंद पर ओली पोप ने उनका कैच लपका। इसके तुरंत बाद जो रूट ने लाथम को एलबीडबल्यू कर इंग्लैंड को दोहरी सफलता दिलाई।

लीच ने इसके बाद विल यंग (आठ) को बोल्ड कर एक बार फिर से न्यूजीलैंड पर दबाव बना दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे विलियमसन ने इसके बाद धैर्य से बल्लेबाजी और उन्हें दूसरी छोर से निकोल्स का अच्छा साथ मिला। विलियमसन ने अब तक 81 जबकि निकोल्स ने 70 गेंद का सामना किया है।