न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान पाकिस्तान को करारा जवाव दिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 6 विकेट पर 440 रन बना लिए हैं। इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान की पहली पारी के स्कोर को पार कर दो रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। 

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने नाबद शतक जड़ा। टॉम लेथम ने भी शतकीय पारी खेली। खेल ख़त्म होने पर केन विलियमसन 104 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, ईश सोढ़ी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

कप्तान केन विलियमसन और ओपनर टॉम लेथम के अलावा ओपनर ड्वोन कॉन्वे ने 92 रनों की शानदार पारी खेली। कॉन्वे 176 गेंदों पर 92 रन बनाये। वहीं, टॉम ब्लंडल और डेरी मिचेल ने क्रमशः 47 रन और 42 रन बनाए जबकि हेनरी निकोल्स ने 22 रन बनाए। 

पाकिस्तानी के लिए अबरार अहमद सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। अबरार को 3 विकेट हासिल हुए। नौमन अली ने 2 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी 438 रनों पर सिमटी थी। 

पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 161 रनों की पारी खेली थी। बाबर आजम के अलावा आगा सलमान ने भी शतक बनाया। न्यूजीलैंड के लिए तेज गेंदबाज टिम साउथी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके थे। एजाज अहमद, माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी को 2-2 कामयाबी मिली थी।