आईपीएल 2023 में विध्वंसक छक्के लगाने वाले रिंकू सिंह टूर्नामेंट के बाद मालदीव छुट्टियों पर चले गये हैं लेकिन वहां से उन्होंने अपनी कुछ शर्टलेस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट क्या की, कि धमाल होने लगा है। टूर्नामेंट की रनर अप गुजरात टाइटंस के ओपनर और ऑरेंज कैप जीतने वाले शुभमन गिल की बहन शहनील गिल का भी दिलचस्प रिएक्शन आया है।
पोस्ट पर हजारों लाइक्स और 100 से अधिक रिप्लाइ मिल चुके हैं। मगर शहनील ने रिंकू सिंह की पोस्ट पर लिखा- ओ हीरो। इसके बाद लोगों ने रिंकू की तस्वीरों को छोड़ शहनील के कॉमेंट पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए रिंकू सिंह बड़े असेट साबित हुए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के यश दयाल को आखिरी 5 गेंदों पर 5 छक्के उड़ाते हुए केकेआर को जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद मालदीव का रुख किया। उनका अंदाज देखकर लग रहा है कि वह आईपीएल की थकान उतार रहे हैं।
वहीं शहनील भाई शुभमन को चीयर करने के लिए लगभग हर आईपीएल मैच में मौजूद रहीं। जब गिल ने आरसीबी के खिलाफ शतक ठोका तो विराट कोहली के फैंस काफी नाराज हो गए थे। उस मैच की वजह से ही विराट की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जबकि मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ का टिकट मिल गया था।