हार्दिक पंड्या के इंजर्ड होने के बाद टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने बेहतरीन परफॉर्म किया और उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। हार्दिक के बाहर जाने से सूर्यकुमार यादव को भी मौका मिला, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 49 रन की अहम पारी खेली। इस पारी ने उन्हें भी टीम में अगले मुकाबले के लिए पक्का कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, हार्दिक लीग स्टेज के मुकाबलों में वापसी नहीं कर सकेंगे। अगर टीम सेमीफाइनल में पहुंची तो पंड्या अब सीधे उसी मुकाबले में फिट होकर खेल सकेंगे। फॉर्म को देखते हुए टीम इंडिया का सेमीफाइनल खेलना तय है, ऐसे में सवाल उठता है कि हार्दिक जब फिट होंगे तो उनकी जगह किसे बेंच पर बैठना पड़ेगा।
श्रेयस अय्यर ने बड़ी पारी तो नहीं खेली, लेकिन ये प्लान का हिस्सा:
12 महीने पहले तक श्रेयस अय्यर का वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल था, क्योंकि वह इंजर्ड थे। लेकिन उन्होंने समय पर रिकवरी की और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में सेंचुरी लगा दी। वह वर्ल्ड कप के पहले मैच खाता भी नहीं खोल सके, लेकिन अफगानिस्तान और पाकिस्तान खिलाफ 25 और 53 रन की अहम पारियां खेली। दोनों ही बार वह नॉटआउट रहे और टीम को जीत के पार पहुंचाया। श्रेयस फिर बांग्लादेश के खिलाफ 19 और न्यूजीलैंड के • खिलाफ 33 ही रन बना सके। दोनों बार पिच बैटिंग के लिए अच्छी थी, श्रेयस ने स्टार्ट भी अच्छा किया लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। अब इंग्लैंड के खिलाफ भी वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए और टीम दबाव में चली गई।
एक मैच में सूर्या फेल हुए थे फिर की वापसी
हार्दिक पंड्या 19 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में इंजर्ड हुए थे, इसके बाद वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सके। दोनों ही मुकाबलों में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को मौका मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ नंबर - 6 पर उतरे सूर्या महज 2 रन बनाकर रन आउट हो गए। यहां से अगर हार्दिक फिट होते तो सूर्यकुमार ही बाहर बैठते लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल पिच सूर्या ने 49 रन की पारी खेल दी। । इस मैच में • वह दोनों टीमों में दूसरे टॉप रन स्कोरर हैं। उनसे ज्यादा रन रोहित शर्मा (87 रन) ही बना सके। सूर्या ने 31वें ओवर में आने के बाद 47वें ओवर तक बैटिंग की और टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। वह खराब शॉट खेलकर आउट हुए लेकिन बैटिंग पिच पर वह इस स्कोर को सेंचुरी में भी बदल सकते थे। ऐसे में अब उन्हें बाहर करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है।